Ghumla News: भरनो में एनएच-43 पर बालू लदे हाइवा में लगी आग
गुमला, सितम्बर 8 -- Ghumla News: भरनो प्रतिनिधि। एनएच-43 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर हाथी पुल के समीप मंगलवार को बालू लदे हाइवा में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कोयला लदे हाइवा में लगी आग, टला बड़ा हादसाघटना की जानकारी हालांकि चालक की सूझबूझ और पुलिस व ग्रामीणों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।जानकारी के अनुसार हाइवा बालू लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसके एक टायर के अत्यधिक गर्म होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते टायर से आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने की जानकारी मिलते ही चालक ने हाइवा को सड़क के बीच में रोक दिया और वाहन में लदे बालू को सड़क पर ही अनलोड कर दिया। बालू गिराए जाने से आग को फैलने से रोकने में मदद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.