Ghumla News: भरनो में एनएच पर ऑटो खड़ा करने वालों को पुलिस ने खदेड़ा
गुमला, अगस्त 19 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड के स्कूल चौक के समीप एनएच पर ऑटो खड़ा कर सवारी का इंतजार करने वाले चालकों के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई की। ग्रामीणों की शिकायत पर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने पुलिस टीम भेजकर सड़क पर खड़े सभी ऑटो को वहां से हटवाया और दोबारा एनएच पर वाहन नहीं खड़ा करने की चेतावनी दी।ओवरब्रिज से तेज रफ्तार में वाहनों का आवागमन होता है। ओवरब्रिज खत्म होने के ठीक बाद ऑटो चालक एनएच पर ऑटो खड़ा कर सवारी की तलाश में चले जाते हैं। इससे स्कूल चौक के कट से मुख्यालय चौक की ओर जाने वाले वाहनों को एनएच के बीच से गुजरना पड़ता है। ऐसे में सामने से आने वाले तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।ग्रामीणों के अनुसार ऑटो चालकों को कई बार सड़क पर वाहन नहीं खड़ा करने की हिदायत दी गई, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.