गुमला, जुलाई 12 -- Ghumla News: गुमला। भरनो प्रखंड के राजकीय कन्या विद्यालय के सभागार में सोमवार 13 जुलाई को प्रखंड स्तरीय गुरु गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बीआरसी के बीआरपी शमीम एजाज ने बताया कि गोष्ठी में प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के सचिवों की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने सभी सचिवों को आवश्यक प्रतिवेदन एवं संबंधित अभिलेखों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...