Ghumla News: भरनो में अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
गुमला, अक्टूबर 1 -- Ghumla News: भरनो। भरनो-चट्टी मुख्य मार्ग पर बुधवार रात वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर अवैध लकड़ी लदे ट्रैक्टर को जब्त किया। टीम को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।प्रभारी वनपाल राकेश कुमार मिश्रा को सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर से अवैध रूप से लकड़ी ले जाई जा रही है। इसके बाद टीम ने सड़क पर निगरानी शुरू की। संदिग्ध ट्रैक्टर की जांच में गम्हार के 10 और सखुआ के छह बोटे मिले। वन विभाग ने लकड़ी की कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी है। ट्रैक्टर को सिसई वन परिसर में सुरक्षित रखा गया है।विभाग ने ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छापेमारी में प्रधान वनरक्षी सतीश भगत, प्रवीण तिर्की, रजत किरण डुंगडुंग समेत अन्य वनकर्मी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.