Ghumla News: भरनो में अमलिया में हाथियों ने रौंदी धान की फसल
गुमला, सितम्बर 28 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि । प्रखंड के अमलिया पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। रविवार रात तीन हाथियों के झुंड ने किसान महावीर सिंह के खेत में लगी धान की फसल को बर्बाद कर दिया। हाथियों ने धान खाने के साथ काफी फसल पैरों से रौंद दी।सोमवार सुबह खेत पहुंचने पर महावीर सिंह ने देखा कि धान की फसल जगह-जगह जमीन पर बिखरी पड़ी है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: तेतरडीह में जंगली हाथियों का उत्पात, तीन एकड़ से अधिक मक्का की फसल बर्बादहाथियों का हमला किसान के अनुसार, रात में तीन हाथी अमलिया जंगल से निकलकर उसके खेत में घुस आए। हाथियों ने पहले खेत में लगी धान की फसल खाई और इसके बाद उसे रौंदते हुए काफी नुकसान पहुंचाया।महावीर सिंह ने बताया कि खेत में तैयार हो रही धान की फसल से उन्हें अच्छी उपज की उम्मीद थी। लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.