Ghumla News: भरनो में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो,चालक गंभीर
गुमला, जुलाई 16 -- Ghumla News: भरनो प्रतिनिधि। भरनो थाना क्षेत्र में एनएच-43 स्थित ब्लॉक चौक के समीप गुरुवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक ऑटो के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए भरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद चालक को ऑटो के नीचे से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। यह भी पढ़ें- हाइवा और मैजिक की टक्कर में मौजिक का चालक घायल,रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.