गुमला, जुलाई 10 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के बड़गाई गांव निवासी 25 वर्षीय नेहा कुमारी और उसके 21 वर्षीय मुंहबोले भाई अरुण कुमार राणा की हत्या से भरनो प्रखंड के दूड़िया गांव समेत दोनों परिवारों में मातम पसरा है। शुक्रवार सुबह खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा स्थित तजना नदी के पास दोनों के शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार नेहा अपने पांच वर्षीय पुत्र को लेने गुरुवार शाम अपने ससुराल भरनो के दूड़िया गांव आई थी। पति-पत्नी के बीच पिछले तीन-चार वर्षों से विवाद के कारण दोनों अलग रह रहे थे,जबकि बच्चा पिता संजीत प्रमाणिक के पास रहता है। 11 जुलाई को नेहा की छोटी बहन की शादी थी। इसलिए वह बेटे को अपने साथ ले जाना चाहती थी। पति ने बच्चे को भेजने से इनकार कर दिया।इस...