Ghumla News: भरनो दुर्गापूजा समिति अध्यक्ष बने संजय
गुमला, सितम्बर 29 -- Ghumla News: भरनो। बस्ती बाजारटांड़ स्थित श्रीविष्णु मंदिर में आगामी दुर्गापूजा को लेकर समिति गठन के लिए बैठक हुई। पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की रणनीति तय की गई। सर्वसम्मति से संजय गुप्ता को अध्यक्ष, मनोहर लाल केशरी को उपाध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता को सचिव और शिवकुमार केशरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। भीष्म केशरी व राजू केशरी उप कोषाध्यक्ष बनाए गए। वहीं श्याम लाल अग्रवाल, रामधन साहू, अशोक कुमार केशरी, गया प्रसाद केशरी, पुनीत केशरी व उदय कुमार गुप्ता को संरक्षक बनाया गया। बैठक में पूजा स्थल की साफ-सफाई, सजावट, विद्युत व सुरक्षा व्यवस्था समय पर दुरुस्त करने पर जोर दिया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मौके पर भोला केशरी उर्फ पप्पू प्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.