Ghumla News: भरनो के महूगांव में रंथू उरांव की प्रतिमा का अनावरण
गुमला, सितम्बर 18 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में शुक्रवार को सरना समिति के तत्वावधान में समाजसेवी स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया। सरना चौक के समीप आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सरना धर्मावलंबी शामिल हुए और स्व. रंथू उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिमा अनावरण के दौरान प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव, मुखिया सुकेश उरांव, ग्राम प्रधान सोमरा उरांव, पाहन बोलो उरांव, पुजार मंगरा उरांव, समाजसेवी सुभानी उरांव, जुगल उरांव, मंदीप महली और जतरु उरांव समेत अन्य अतिथियों ने माल्यार्पण किया।इसके बाद सरना प्रार्थना सभा आयोजित हुई। विभिन्न भजन मंडलियों ने पारंपरिक भजनों की प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- Ghumla News: भरनो में सांस्कृतिक कार्यक्रमम में थिरके लोग सामाजिक अगुवाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.