Ghumla News: भरनो के मसिया में 18 हाथियों का कहर,फसलों को किया बर्बाद
गुमला, अक्टूबर 7 -- Ghumla News: भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड के मसिया गांव में मंगलवार रात 19 जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों की मेहनत पर कहर बरपा दिया। हाथियों ने खेतों में घुसकर धान, मटर, मिर्च और अदरक की फसल रौंद डाली। कई खेतों में फसल को खाकर और कुचलकर बर्बाद कर दिया गया। घटना के बाद किसानों में नुकसान के साथ हाथियों को लेकर डर भी बना हुआ है।
किसानों का बयान किसान इकबाल अंसारी ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही खेत में मटर लगाया था। रात में हाथियों के झुंड ने पूरा खेत रौंद दिया। प्रभु उरांव और गईंद्रा महतो के धान तथा रंगू अंसारी के अदरक की फसल को भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड लापुंग क्षेत्र की ओर से मसिया पहुंचा था। फसलों को रौंदने के बाद झुंड उसी दिशा में लौट गया। घटना की सूचना किसानों ने वन विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.