गुमला, सितम्बर 29 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि । गुमला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को भरदा सरना स्थल के समीप छापेमारी कर जुआ खेल रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से जुआ में लगाए गए 8740 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में भरदा निवासी महाबीर साहु (34), कैलाश साहु (34), मनी गोप (31), अनुप साहु (27), शालिक साहु (25), सुधीर साहु (40) और आशीष कुमार (26) शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि सरना स्थल के पास कुछ लोग खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी दल गठित कर मौके पर पहुंचा गया। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। तलाशी में नकदी और ताश की पत्तियां बरामद हुईं। सभी आरोपियों के खिलाफ गुमला...