Ghumla News: ब्राउन शुगर मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
गुमला, जुलाई 31 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर मामले में फरार चल रहे आरोपी बाल किशुन साहू को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चेटर स्थित वन तालाब के समीप घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को चेटर मैदान में छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से 7.35 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई थी। पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर फरार आरोपी बाल किशुन साहू की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को उसके वन तालाब क्षेत्र में होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.