Ghumla News: ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में युवक गिरफ्तार
गुमला, अगस्त 19 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। गुमला पुलिस ने ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री और सेवन के आरोप में 21 वर्षीय युवक निखिल लकड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ गुमला थाना कांड संख्या 318/26 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार गिरफ्तार युवक पुग्गु चंपा नगर का निवासी है। पुलिस को उसके मादक पदार्थ से जुड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होने बताया कि आरोपी पर मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के साथ सेवन का भी आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसकी चिकित्सीय जांच कराई गई। इसके बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई।पुलिस ने न्यायालय से आरोपी को कम से कम एक पखवाड़े तक न्यायिक अभिरक्षा में रखने का अनुरोध किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.