Ghumla News: ब्रदर एफसी ने रेड आर्मी को 3-1 से हराकर जीता जिला फुटबॉल लीग का खिताब
गुमला, अगस्त 23 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के चाहा मैदान में रविवार को जिला फुटबाल लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक और संघर्षपूर्ण मैच में ब्रदर एफसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रेड आर्मी गुमला को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि सांसद सुखदेव भगत ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि फुटबाल गुमला की पहचान है। जिले के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खेल के माध्यम से युवा अपना भविष्य संवारने के साथ गुमला और झारखंड का नाम रोशन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बालिका फुटबॉल में सहूका का दम, सबार को 2-0 से हराया उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर मैदान,प्रशिक्षण और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.