Ghumla News: बैंक खाते से 1.38 लाख की साइबर ठगी
गुमला, सितम्बर 22 -- Ghumla News: गुमला। शहर के पालकोट रोड निवासी सुभाष जायसवाल के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 1 लाख 38 हजार 687 रुपये निकाल लिए। घटना 11 सितंबर की है। पीड़ित ने गुमला थाना में लिखित शिकायत देकर पुलिस से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।आवेदन के अनुसार 11 सितंबर को अचानक उनके बैंक खाते से लगातार रुपये की निकासी होने लगी। मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के मैसेज आने के बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। जब तक वह कुछ समझ पाते, साइबर अपराधियों ने कई ट्रांजेक्शन में कुल 1,38,687 रुपये निकाल लिए। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद खाते से हो रही निकासी पर रोक लगी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने और राशि वापस कराने की मांग की है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.