गुमला, सितम्बर 22 -- Ghumla News: चैनपुर प्रतिनिधि। आश्रम आवासीय विद्यालय बेन्दोरा में मंगलवार को करमा पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। ढोल-नगाड़ों और मांदर की थाप के बीच छात्र-छात्राओं ने आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया। कार्यक्रम में बेन्दोरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Ghumla News: चैनपुर में करमा महोत्सव पर चैनपुर में रोपे गए पौधेकार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत पाहन कमल मुंडा ने करम देवता की पूजा-अर्चना कर की। उन्होंने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को करमा पर्व की कथा सुनाकर इसके सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुए अनुष्ठान से विद्यालय परिसर में उत्सवी माहौल बना रहा।मुख्य अतिथि सुशील दीपक मिंज ने कहा कि आदिवासी समाज के पर्व-त्योह...