Ghumla News: बेठथ में चार दिनी फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 32 टीमें दिखाएंगी दमखम
गुमला, जुलाई 27 -- Ghumla News: विशुनपुर, प्रतिनिधि । विशुनपुर थाना क्षेत्र के बेठथ में सोमवार से चार दिनी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य पवन उरांव ने टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुआ कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की भावना विकसित करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। आयोजकों ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में आसपास के विभिन्न गांवों की 32 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक खस्सी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी, जनप्रतिनिधि और खिलाड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.