Ghumla News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता अभियान
गुमला, जुलाई 16 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले के सभी बाल विकास परियोजना कार्यालयों की ओर से प्रखंड स्तर पर साइबर अपराध की रोकथाम एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम विभिन्न विद्यालयों और बाल विकास परियोजना कार्यालयों में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं, सेविकाओं और महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिकाओं, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा स्थानीय थाना प्रभारियों की उपस्थिति रही। थाना प्रभारियों ने प्रतिभागियों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और अन्य साइबर अपराधों से बचने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.