गुमला, अगस्त 5 -- Ghumla News: गुमला संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा ने बुधवार को जिले के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बीएलए से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोई भी वैध मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं रहेगा। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल होने से छूट गया है, तो वह चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर फॉर्म-छह, फॉर्म-सात और फॉर्म-आठ भरकर नाम जोड़ने, हटाने या आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया पूरी कर सकता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी गंभीरता के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर नजर रखे हुए है। यह भी पढ़ें- Simdega News: जनप्रतिनिधियों ने किया कई बूथो का निर...