Ghumla News: बुकमा गांव में जंगली हाथी का उत्पात, घर क्षतिग्रस्त
गुमला, अगस्त 21 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत बुकमा गांव में देर रात जंगली हाथी के अचानक घुस आने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। हाथी ने गांव में तांडव मचाते हुए सुखराम तिर्की के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार देर रात करीब नौ बजे एक जंगली हाथी अचानक रिहायशी इलाके में पहुंच गया। हाथी ने सुखराम तिर्की के घर को नुकसान पहुंचाया। हाथी के गांव में घुसने की खबर फैलते ही ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।
वन विभाग की कार्रवाई सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हुआ और वनपाल राजकुमार साहू के नेतृत्व में क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद हाथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.