गुमला, अगस्त 13 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के पनसो गांव निवासी 55 वर्षीय पैरो उरांव ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह करीब दो वर्षों से पैर के घाव की बीमारी से परेशान थीं। लंबे समय तक इलाज कराने के बाद भी घाव ठीक नहीं होने से वह मानसिक तनाव में रहती थीं। बुधवार शाम पैरो उरांव अपने पुराने घर गई थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान उन्हें फांसी के फंदे पर पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- घाघरा में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...