Ghumla News: बीच-बचाव करने पहुंचे युवक से मारपीट, शिकायत दर्ज
गुमला, जुलाई 21 -- Ghumla News: गुमला। जिला मुख्यालय के अहमद लेन आजाद बस्ती निवासी 35 वर्षीय इसराईल अंसारी ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर भट्ठी मुहल्ला निवासी राजा कुरैशी पर मारपीट का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि आरोपी उसके छोटे भाई अशरफ अंसारी की लाठी से पिटाई कर रहा था। बीच-बचाव करने पहुंचे इसराईल अंसारी के साथ भी आरोपी ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाया। घटना के बाद घायल ने गुमला थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.