Ghumla News: बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर हमला, सिर फटा
गुमला, जुलाई 26 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के डोमनडीह गांव में दो लोगों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया गया। इस संबंध में बबलु सिंह ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक गांव में मनोज सिंह और उसके पुत्र आलोक सिंह के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान बबलु सिंह बीच-बचाव करने पहुंचा। तभी आलोक सिंह ने उसके सिर पर लगातार वार कर दिया। हमले में बबलु का सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। घटना के बाद उन्होंने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Ghumla News: कामडारा में आपसी विवाद में युवक की पिटाई, रेफर पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मारपीट में किशोर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.