गुमला, सितम्बर 3 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। खाद्या सुरक्षा व तंबाकू नियंत्रण के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को सिसई के बीएन जालान कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरुकता अभियान में एनसीसी के कैडेट्स व विद्यार्थी शामिल रहे। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी,कुमार प्रभाकर,आशा राज व तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा व मिलावटी सामानों की पहचान की जानकारी उपलब्ध कराया। उन्हें दूध में मिलावट की परख के लिए आयोडीन टिंक्चर टेस्ट बताया। इस दौरान विद्यार्थियों को फोर्टिफाइड फूड,ईंट राइट इंडिया अभियान व आज से थोड़ा कम तेल,चीनी व नमक के सेवन को लेकर सजग-जागरूक किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी। तंबाकू निषेध पदाधिका...