Ghumla News: बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों पर एफआईआर
गुमला, जुलाई 28 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि । झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के निर्देश पर बिजली विभाग ने मंगलवार को सिसई प्रखंड के कुम्हार मोड़, खान मोहल्ला, करकरी, भदौली और छारदा रोड में बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान पांच लोगों को अवैध हुकिंग कर बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। इस मामले में कनीय अभियंता हरि उरांव ने सिसई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कुल 80,328 रुपये के राजस्व नुकसान का आरोप लगाया है। एफआईआर के अनुसार कुम्हार मोड़ निवासी सकिल आलम पर 10,658 रुपये, खान मुहल्ला के सैयद अंसारी पर 19,447 रुपये, करकरी निवासी सरिफ अंसारी पर 9,460 रुपये, भदौली निवासी दिगंबर चंद्र उरांव पर 19,447 रुपये तथा छारदा रोड निवासी संजय ओहदार पर 21,316 रुपये के राजस्व नुकसान का आरोप है। विभाग का कहना है कि सभी लोग एलटी लाइन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.