Ghumla News: बाल सुरक्षा पर पांच को स्कूलों में होगी निबंध प्रतियोगिता
गुमला, नवम्बर 2 -- Ghumla News: गुमला। बच्चों को बाल अधिकारों, सुरक्षित-असुरक्षित व्यवहार और पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में पांच नवंबर को निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिला प्रशासन और झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से संचालित सुरक्षित बचपन अभियान के तहत कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने बताया कि प्रतियोगिता दो श्रेणियों में होगी। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी 300-350 शब्द और कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थी 500-600 शब्दों में निबंध लिखेंगे। चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को बाल शोषण के खिलाफ आवाज उठाने और मदद लेने के प्रति जागरूक करना है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.