Ghumla News: बाल विवाह के खिलाफ डुमरी में निकली जागरुकता रैली
गुमला, नवम्बर 28 -- Ghumla News: डुमरी, प्रतिनिधि। बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने को लेकर लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान (एलजीएसएस) और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को डुमरी प्रखंड में अभियान चलाया गया। इसके तहत बाघमारिया, नटावल गांव और राजकीय उच्च विद्यालय सुवाली में जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण और रैली आयोजित की गई।रैली में ग्रामीणों और बच्चों ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। अभियान में महिलाओं, किशोर-किशोरियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहिया, शिक्षकों, मुखिया और ग्रामीणों ने भाग लिया।कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने अपने गांव में बाल विवाह नहीं होने देने की सामूहिक शपथ ली। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कैंडल मार्च निकालकर बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण का लिया स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.