गुमला, नवम्बर 27 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के टैंसेरा मोड़ के समीप शुक्रवार दोपहर बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार 10 वर्षीय छात्रा रितिका उरांव की मौत हो गई। वहीं, उसका छोटा भाई आयुष उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रितिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल आयुष का प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार रितिका अपने छोटे भाई आयुष के साथ साइकिल से स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान टैसेरा मोड़ के समीप पीछे से आ रहे बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई-बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय...