Ghumla News: बालक में सरांगो व चामा ने बालिका वर्ग का जीता खिताब
गुमला, अगस्त 16 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। मिशन महुआ युवा वाहिनी के तत्वावधान में सरांगो नवाटोली में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत, मिशन बदलाव के भूषण भगत, मुखिया राजेश बड़ाईक व रवि लकड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले की शुरुआत कराई। बालक वर्ग में सरांगो स्कूल और बालिका वर्ग में चामा स्कूल की टीम विजेता बनी। अतिथियों ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रविंद्र भगत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अनुशासन के साथ खेल व सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ने की अपील की।मिशन बदलाव के भूषण भगत और मुखिया राजेश बड़ाईक ने भी खिलाड़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.