गुमला, अगस्त 18 -- Ghumla News: रायडीह । प्रखंड के नवागढ़ पंचायत अंतर्गत पतराटोली क्षेत्र में पहाड़ों के बीच स्थित रानी मुंडी जंगल इन दिनों प्राकृतिक सौंदर्य का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। बारिश के मौसम में चारों ओर फैली हरियाली, ऊंचे पहाड़, चट्टानी शिलाखंड और बादलों से ढकी पहाड़ियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। सुबह और बारिश के बाद यहां का नजारा खास तौर पर देखने लायक होता है।

प्रकृति की छवि पहाड़ों के बीच छाई धुंध, हरे-भरे जंगल और आसपास के खेतों का दृश्य लोगों को बरबस अपनी ओर खींच रहा है। नेशनल हाईवे-43 से गुजरने वाले राहगीर भी रानी मुंडी की खूबसूरती देखकर कुछ देर के लिए रुक जाते हैं। कई लोग सड़क किनारे वाहन खड़ा कर पहाड़ और जंगल के मनोरम दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आते हैं।

स्थानीय लोगों की मांग स्थानीय लोगों क...