गुमला, जुलाई 13 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसका असर सरकारी और निजी अस्पतालों में साफ दिखाई दे रहा है। सदर अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी क्लीनिकों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लगभग हर घर में एक-दो लोग बुखार, सर्दी, खांसी और दस्त जैसी बीमारियों से प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News सीवान के रहनेवाले दो मरीज हुए डेंगू पॉजिटिव, अलर्टमरीजों की संख्या में वृद्धि सदर अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दिनों में जहां प्रतिदिन 400 से 450 मरीज इलाज के लिए पहुंचते थे, वहीं इन दिनों यह संख्या बढ़कर 600 से 650 तक पहुंच गई है। मौसम में बदलाव का असर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ...