Ghumla News: बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल छीना
गुमला, सितम्बर 9 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के संत इग्नासियुस स्कूल के समीप बुधवार दोपहर बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने लोहरदगा जिले के सेन्हा करमटोली निवासी सुशांत कुमार से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद सुशांत ने गुमला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। दिए आवेदन के अनुसार, सुशांत बुधवार दोपहर संत इग्नासियुस स्कूल के समीप मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सुशांत ने बाइक सवारों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं सका। इसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.