Ghumla News: बाइक चोरी की 20 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज
गुमला, नवम्बर 9 -- Ghumla News: सिसई। थाना क्षेत्र के दाड़हा गांव में दशहरा मेला देखने आए एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस मामले में भरनो थाना क्षेत्र के बुढ़ीपाठ गांव निवासी उदय दास ने सोमवार को सिसई थाना में चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उदय दास अपनी मोटरसाइकिल से दाड़हा गांव में दशहरा मेला देखने गया था। उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और मेला देखने चले गए। मेला देखकर वापस लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। करीब 15 से 20 दिनों तक अपने स्तर से तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर उन्होंने सोमवार को थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.