Ghumla News: बाइक को टक्कर मारकर पिकअप फरार,युवक गंभीर
गुमला, अक्टूबर 7 -- Ghumla News: घाघरा। थाना क्षेत्र के देवाकी के समीप हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तेंदार निवासी बंदी मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बंदी मुंडा किसी काम से देवाकी गांव आया था। वह बाइक पर एक अन्य व्यक्ति के साथ देवाकी मुख्य पथ से गुजर रहा था। इसी दौरान मुख्य सड़क पर आ रहे पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बंदी मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को चोट नहीं लगी। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.