गुमला, अगस्त 16 -- Ghumla News: भरनो। रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर कुसुंबाहा मोड़ के समीप शनिवार शाम बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गढ़ाटोली निवासी बिरसा उरांव (52) घायल हो गए। हादसे में उनका बायां पैर टूट गया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार घायल को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया।इधर गश्ती पर निकली भरनो पुलिस की टीम ने घायल बिरसा को जीप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए फरार बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सड़क दुर्घटना में छात्र घायल, रिम्स रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...