Ghumla News: बांस के तारों का जाल छूटा, खंभों से रोशन हुआ निचला मोहल्ला
गुमला, अक्टूबर 4 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 स्थित निचला मोहल्ला में वर्षों पुरानी बिजली की समस्या अब दूर हो गई है। करीब 40 से 50 घरों के लोगों को लंबे समय से बांस के सहारे घरों तक बिजली का तार पहुंचाना पड़ता था। अब मोहल्ले में बिजली के खंभे लगने और तार बिछने से व्यवस्था बदल गई है। लोगों को अस्थायी इंतजाम से राहत मिली है।
समस्याओं का समाधान मोहल्ले में बिजली के खंभे नहीं होने के कारण दूर से बांस के सहारे तार खींचकर घरों तक बिजली पहुंचाई जाती थी। इससे बिजली आपूर्ति में परेशानी के साथ तार टूटने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। अब अलग-अलग स्थानों पर खंभे लगाए जाने से तारों को व्यवस्थित किया गया है। इससे घरों तक बिजली पहुंचाना पहले की तुलना में सुरक्षित और आसान हुआ है।
पार्षद की पहल मोहल्लेवासियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.