गुमला, अगस्त 10 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना पुलिस ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के शेड से जुआ खेल रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने मौके से 13,500 रुपये नकद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में डीएसपी रोड निवासी गणेश प्रसाद साहू (28) और लक्ष्मण नगर निवासी रवि राम (54) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बस स्टैंड के शेड के पास कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। इस दौरान दो लोगों को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 13,500 रुपये और ताश की गड्डी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...