गुमला, सितम्बर 10 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना पुलिस ने गुरुवार को ललित उरांव बस पड़ाव परिसर में जुआ खेल रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से जुए में लगाए गए 8,900 रुपये भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवकों में मो. इकबाल, धीरज कुमार, सब्बू और देव वर्मा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दोपहर में गश्ती के दौरान बस पड़ाव परिसर में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे युवक भागने लगे। जवानों ने पीछा कर चार युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 8,900 रुपये मिले, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। सभी आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...