Ghumla News: बसिया में 25-26 अक्टूबर को होगी फुटबॉल प्रतियोगिता
गुमला, सितम्बर 27 -- Ghumla News: बसिया। सरना मैदान बसिया में रविवार को क्लब ऑफ यूनिटी की बैठक अजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बारिश और दुर्गा पूजा के कारण स्थगित दिवा-रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता को 25 और 26 अक्टूबर को कराने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को तीन लाख, उपविजेता को दो लाख 50 हजार तथा तृतीय और चतुर्थ स्थान की टीमों को 50-50 हजार रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे। सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता में झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बंगाल के खिलाड़ियों के अलावा विदेशी खिलाड़ी भी शामिल होते हैं। बैठक में पंकज सिंह, सतीश नायक, प्रकाश साहू और राहुल कुमार समेत सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पंच परगना फुटबॉल टूर्नामेंट 2 दिसंबर से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.