गुमला, जुलाई 11 -- Ghumla News: बसिया। प्रखंड के जोगोटोली स्थित शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर शनिवार को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पंडित बद्रीनाथ दास के वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मंदिर से चुटिया नदी तक 151 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने नदी से पवित्र जल भरकर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। कलश यात्रा में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। इसके बाद मंदिर परिसर में 24 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद व भंडारे का भी आयोजन किया गया। लोगों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...