गुमला, जुलाई 24 -- Ghumla News: बसिया प्रतिनिधि बसिया प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के असमान पदस्थापन से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई विद्यालय ऐसे हैं,जहां पूरे स्कूल का संचालन एक या दो शिक्षकों के भरोसे हो रहा है,जबकि कुछ विद्यालयों में कम नामांकन के बावजूद अपेक्षाकृत अधिक शिक्षक पदस्थापित हैं।जानकारी के अनुसार उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बरई में सौ विद्यार्थियों पर दो शिक्षक कार्यरत हैं। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय टेंगरा में 45 विद्यार्थियों और उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ममरला में 25 विद्यार्थियों की पढ़ाई एक-एक शिक्षक के भरोसे चल रही है। दूसरी ओर राजकीय उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर में 15 विद्यार्थियों के लिए चार शिक्षक, राजकीय उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गुड़ाम में आठ विद्यार्थियों पर दो शिक्षक और कोनसक...