Ghumla News: बसिया में बच्चियों ने पेश किया डांडिया नृत्य
गुमला, अक्टूबर 17 -- Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। कोनबीर नीचे चौक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का शनिवार को उद्घाटन किया गया। बसिया एसडीओ सुधीर प्रकाश, जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडूंग और एसडीपीओ शिवशंकर मरांडी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल का शुभारंभ किया। इस मौके पर अतिथियों ने क्षेत्रवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उद्घाटन समारोह के बाद युवतियों और बच्चियों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पूजा समिति के मुख्य संरक्षक अरुण मिश्रा, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, मुखिया अमृता देवी, विनोद महतो, मृण्टूजय नाग, ओमप्रकाश साहू, मृण्टूजय पुरोहित, दीपक चौधरी, विपुल मिश्रा, आनंद साहू, किशन साहू, आलोक मिश्रा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.