Ghumla News: बसिया में धूमधाम से मनेगी दुर्गापूजा
गुमला, सितम्बर 8 -- Ghumla News: बसिया। दुर्गापूजा समिति बसिया की बैठक अध्यक्ष किस्टो प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस वर्ष दुर्गापूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा आयोजन की जिम्मेदारी पुरानी कमेटी को ही सौंपने पर सहमति बनी। उपाध्यक्ष गौरीशंकर ओहदार ने पूजा के लिए लॉटरी निकालने का प्रस्ताव रखा। वहीं, सड़कों पर चंदा वसूली नहीं करने का निर्णय लिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी युवा वर्ग को दी गयी। बैठक में उमेश महंती, दिनेश साहू, पंकज सिंह, अजय सिंह, केदार महंती, पवन साहू, राकेश साहू, रंजीत चौधरी समेत कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बड़ी दुर्गा मंदिर पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने प्रदीप अग्रवाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.