Ghumla News: बसिया में दो बाइकों की टक्कर में किसान की मौत, दो घायल
गुमला, अक्टूबर 14 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। बसिया थाना क्षेत्र के मरला जंगल के समीप मंगलवार देर रात दो बाइकों की टक्कर में 52 वर्षीय किसान जितेंद्र सिंह की मौत हो गई,जबकि बाइक पर सवार नवीन सिंह और संतोष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों बंधई टोली के निवासी बताए गए हैं। हादसे के बाद दूसरे बाइक का चालक मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, जितेंद्र सिंह बाइक से पोकटा की ओर से अपने गांव बंधई टोली होते हुए टेंगरा लौट रहे थे। उनके साथ गांव के नवीन सिंह और संतोष सिंह भी सवार थे। इसी दौरान मरला जंगल के समीप पीछे से आए दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और जितेंद्र सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। वहां चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.