Ghumla News: बसिया में तेज रफ्तार स्कूटी पुल से नदी में गिरी,चार युवक घायल
गुमला, जुलाई 13 -- Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि । बसिया थाना क्षेत्र के बंगरकेला नदी पुल पर सोमवार को तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गई। हादसे में स्कूटी पर सवार चार युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, टेंगरा गांव निवासी प्रकाश उरांव, प्रभु तिर्की, सुधीर उरांव और संतोष उरांव कुम्हारी डोमरा बगीचा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बांगरकेला नदी पुल के पास तेज रफ्तार के कारण चालक स्कूटी से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे पुल से नीचे नदी में जा गिरा। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण स्कूटी की तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खो देना रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.