गुमला, अगस्त 7 -- Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। बसिया थाना क्षेत्र के पोकटा गांव में शुक्रवार दोपहर को जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत में रोपा रोपने गई 62 वर्षीय महिला सूकरी देवी की उसके ही भतीजे ने कुदाल से हमला कर हत्या कर दी।

घटना के बाद की कार्रवाई घटना के बाद पुलिस ने आरोपी शिवनारायण महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार सूकरी देवी आज सुबह अपने खेत में धान की रोपाई कर रही थी। जिस जमीन पर वह धान रोप रही थीं, उसे लेकर परिवार में पहले से विवाद चल रहा था।

विवाद का बढ़ना और हत्या इसी बीच उसका भतीजा शिवनारायण महतो कुदाल लेकर खेत पहुंचा और जमीन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर आरोपी ने कुदाल से सूकरी देवी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से ...