Ghumla News: बसिया में किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गुमला, अगस्त 29 -- Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर कुम्हार टोली में शुक्रवार की रात 38 वर्षीय किसान विकास सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह मृतक के तीन वर्षीय पुत्री ने खिड़की से अपने पिता को फंदे के सहारे झूलता देखा। बच्ची ने इसकी जानकारी तत्काल परिजनों को दी,इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने घर का दरवाजा तोड़कर विकास सिंह को फंदे से नीचे उतारा और घटना की सूचना बसिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। बताया गया कि मृतक विकास सिंह अपने पीछे पत्नी तथा तीन वर्ष और डेढ़ वर्ष की दो मासूम पुत्रियों को छोड़ गया है। घटना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.