Ghumla News: बसिया में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर खाक
गुमला, नवम्बर 9 -- Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के कलिगा गांव में रविवार की देर रात एक परिवार की जिंदगी भर की जमा पूंजी आग की भेंट चढ़ गई। भुवनेश्वर सिंह के घर में रात करीब 1.30 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा नकद एक लाख 70 हजार रुपये, जेवरात, राशन, कपड़े, जरूरी कागजात समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, एक घर जलकर राखआग में जला घर का सारा सामान घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे।इसी दौरान गांव के एक युवक की नजर घर से निकल रहे धुएं पर पड़ी। उसने शोर मचाकर परिवार के लोगों को जगाया। घर से आग की लपटें उठती देख परिवार ने आसपास के ग्रामीणों से मदद मांगी। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.