Ghumla News: बसिया में अज्ञात महिला का शव बरामद
गुमला, अक्टूबर 25 -- Ghumla News: गुमला। जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत किन्दिरकेला के समीप से पुलिस ने करीब 50 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला का शव बरामद किया है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम एवं पहचान की प्रक्रिया के लिए सदर अस्पताल गुमला के शव गृह में रखवाया है। जानकारी के अनुसार महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को 72 घंटे तक सुरक्षित जगह पर रख दी है। ताकि इस दौरान महिला की पहचान हो सके और उसके परिजनों का पता लगाया जा सके। पुलिस महिला की पहचान करने के साथ-साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.