Ghumla News: बरगांव ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 75 अभ्यर्थी सफल
गुमला, अगस्त 3 -- Ghumla News: सिसई, प्रतिनिधि । प्रखंड के बरगांव पंचायत भवन में सोमवार को परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बाईक और बड़े वाहन के लर्निंग लाइसेंस के लिए 89 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा दी। इनमें 75अभ्यर्थी सफल रहे,जबकि 14 असफल हुए। सफल सभी अभ्यर्थियों को मोटरयान अधिनियम के तहत लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया। मौके पर मोटरयान निरीक्षक रोबिन अजय सिंह और प्रदीप तिर्की ने अभ्यर्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तेज रफ्तार, नशे की हालत में वाहन चलाने तथा मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। शिविर में मुखिया सुनीता कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.